Wednesday, 13 May 2026

सब गिर रहा


 



सोना-चांदी का ताव, रुपए का भाव, सब गिर रहा है

इजराइली दाव, अमेरिका का प्रभाव, सब गिर रहा है

 

आगाज जंग का जिसने भी किया, अंजाम पा न रहा

रूसी प्रभाव, अमेरिका का प्रस्ताव, सब गिर रहा है

 

ऑपरेशन सिंदूर के बरस पूरे कर गया अपना भारत

पाकिस्तान पर दबाव, उसका बर्ताव, सब गिर रहा है

 

चुनावों के बाद बदले रहे सरकारों के सरदार, मगर-

वोटरों का जुड़ाव, लोगों का चाव, सब गिर रहा है

 

बातें दुनिया की करो या किस्सा देश का सुना आओ

राजनीतिक दबाव, रणनीतिक फैलाव, सब गिर रहा है

 

इजराइली दाव, अमेरिका का प्रभाव, सब गिर रहा है

सोना-चांदी का ताव, रुपए का भाव, सब गिर रहा है

No comments:

बेटी पूछती है

  गुड़िया क्यों न खेले गुड्डों का सारा खेल, बेटी पूछती है हरदम क्यों नाप-जोख, क्यों हमारा मेल, बेटी पूछती है   मैंने भी ढोए उतने ह...