Tuesday, 28 April 2026

गोली चल रही है

 


दुनिया के दादा बचके, गोली चल रही है

टेबल के नीचे जा घुसिए, गोली चल रही है

दुनियाभर में भले आपकी बोली चल रही है

घर में ही आपके, मगर गोली चल रही है

 

तलवे चाट रहा अपना छुटकुन पाकिस्तान

उसको तो पैसे से मतलब बेच रहा है ईमान

बम फोड़ रहे आप मर रहे नाहक ही इंसान

बचा कौन है, ना ईरान, ना अफगानिस्तान

 

पश्चिम के गोले से आई है पूरब में आफत

पूरब में आई आफत तो कैसे आप अनाहत

बड़े जंगजू आप, चाहत में है तेल की राहत

दादा कैसे बने रहोगे जब पूरी दुनिया आहत

 

दुनिया के दादा बचके, गोली चल रही है

टेबल के नीचे जा घुसिए, गोली चल रही है

Thursday, 16 April 2026

छुटकुन

 


बना चौधरी छुटकुन अपना टेबल दिया सजाय

टेबल दिया सजाय, बैठा पलक पांवड़े बिछाय

शांति खोजने पूरब आया, ताल ठोकने पश्चिम

बना चौधरी छुटकुन अपना टेबल दिया सजाय

 

किस मुल्क से लकड़ी आई और कहां से इशारा

मेजपोश किसने दी, छुटकुन ने कैसे खूंटा गाड़ा

बंद कमरे में एक-दूजे के सम्मुख दिया बिठाय

बना चौधरी छुटकुन अपना टेबल दिया सजाय

 

छुटकुन दोनों को साध रहा, उड़कर आए बेचारे

एक, आंख में आंसू लेकर, दूजा ले आया अंगारे

दोनों अपने-अपने घर लौटे सबको ठेंगा दिखाय

बना चौधरी छुटकुन अपना टेबल दिया सजाय

Wednesday, 15 April 2026

बिहार की राजनीति


 




पहली बार गेरूआ सरदार देखेगी पुरानी सरकार

सूबे की सत्ता में लिखेगी अब नई कहानी सरकार

पाटलिपुत्र की गद्दी पर आये हैं अब सम्राट नये

सुशासन की अब नई-नई छोड़िए निशानी सरकार

----


सुशासन के नये खेवैया, सम्राट रहेंगे पटना में

तीर गिरा दिल्ली जाकर, खिला कमल पटना में

खिला कमल पटना में, डबल इंजन की सरकार

बदलेगा गणित सियासत का नये सिरे से पटना में

महंगाई डायन

बढ़े तेल के दाम, फिर छाने लगी महंगाई छाने लगी महंगाई, छूटेगी सबकी रुलाई डायन ने फिर दी है दस्तक, जाएगी खाय जाएगी खाय, हाय फिर छाने लगी महंगा...