Sunday, 31 May 2026

सत्ता के खेल निराले


गए रमैया सिद्धी पाने, शिव को आखिर मिल गई सत्ता

शिव को सत्ता क्योंकि ले बैठे थे हेमंता की भांति कत्ता

देख लिया गुवाहाटी, बेंगलुरू और देखा है कलकत्ता

राजस्थान के परेशान पायलट का पर खुल न पाया पत्ता

 

 

 

बशीर बद्र की याद में-

अगर तलाश करूं तो कोई मिल ही जाएगा

मगर तुम्हारी तरह हमें गजलें कौन सुनाएगा


Monday, 25 May 2026

महंगाई डायन




बढ़े तेल के दाम, फिर छाने लगी महंगाई

छाने लगी महंगाई, छूटेगी सबकी रुलाई

डायन ने फिर दी है दस्तक, जाएगी खाय

जाएगी खाय, हाय फिर छाने लगी महंगाई


जंग छिड़ी उनके घर, पर जेब जली हमारी

जेब जली ऐसी कि लुट जाएगी बचत सारी

कंटनी-छंटनी का दौर आएगा, क्या करेंगे?

क्या करेंगे, यह महंगाई भी अब पड़ेगी भारी


कॉकरोच सब जमा हुए, पर क्या कर लेंगे

क्या कर लेंगे, ये बेरोजगार क्या हमको देंगे

हमको देंगे क्या जो सोशल मीडिया पर आए

सोशल मीडिया से क्या कीमत में राहत देंगे

Wednesday, 20 May 2026

पुल




बहुत छोटे से वक्त में आधारहीन हो गए हो

पुल, तुम क्यों इतने अनुशासनहीन हो गए हो

वहां बनने से पहले लुढ़के, यहां बनने के बाद

रहगुजर की तरह तुम भी साधनहीन हो गए हो

 

पुल, तुम क्यों इतने अनुशासनहीन हो गए हो

रहगुजर की तरह तुम भी साधनहीन हो गए हो

Wednesday, 13 May 2026

सब गिर रहा


 



सोना-चांदी का ताव, रुपए का भाव, सब गिर रहा है

इजराइली दाव, अमेरिका का प्रभाव, सब गिर रहा है

 

आगाज जंग का जिसने भी किया, अंजाम पा न रहा

रूसी प्रभाव, अमेरिका का प्रस्ताव, सब गिर रहा है

 

ऑपरेशन सिंदूर के बरस पूरे कर गया अपना भारत

पाकिस्तान पर दबाव, उसका बर्ताव, सब गिर रहा है

 

चुनावों के बाद बदले रहे सरकारों के सरदार, मगर-

वोटरों का जुड़ाव, लोगों का चाव, सब गिर रहा है

 

बातें दुनिया की करो या किस्सा देश का सुना आओ

राजनीतिक दबाव, रणनीतिक फैलाव, सब गिर रहा है

 

इजराइली दाव, अमेरिका का प्रभाव, सब गिर रहा है

सोना-चांदी का ताव, रुपए का भाव, सब गिर रहा है

Saturday, 2 May 2026

दीदी का बंगाल

 


देश के दादा चाह रहे छीनें दीदी का बंगाल

छीनें दीदी का बंगाल, करें उनको कंगाल

करें उनको कंगाल, कमल हो मालामाल

फिर कहेंगे दादा, मेरा हुआ दीदी का बंगाल

प्रधान की परीक्षा

  परीक्षा के लिए परीक्षा ले रहे दिल्ली के प्रधान   दिल्ली के प्रधान कहते हैं, दें फिर से इम्तिहान   दें फिर से इम्तिहान हमारे बच्चे,...